राजनांदगांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 18 मई। आईटीएम युनिवर्सिटी रायपुर में आयोजित राउंड टेबल कान्फ्रेंस में पं. किशोरीलाल शुक्ल विधि महाविद्यालय की सक्रिय सहभागिता प्राचार्य डॉ. निमिषा ने रिसोर्स पर्सन के रूप में निभाई। प्री-लिटिगेशन एवं पोस्ट-लिटिगेशन मिडिएशन विषय पर प्रभावी चर्चा का हिस्सा बनते डॉ. निमिषा ने अपने विचार रखे।
रायपुर में आयोजित तृतीय राउंड टेबल कान्फ्रेंस में प्राचार्य डॉ. निमिषा मिश्रा ने रिसोर्स पर्सन में अपनी प्रभावी भूमिका का निर्वहन किया । डॉ. निमिषा ने मध्यस्थता की वर्तमान आवश्यकता, न्यायिक प्रक्रिया में उसकी प्रभावशीलता तथा प्री-लिटिगेशन एवं पोस्ट -लिटिगेशन मिडिएशन के बदलते आयामों पर अपने विचारों से सभासदों को अवगत कराया। उन्होंने कान्फ्रेंस के विषय को सौहार्दपूर्ण न्याय के क्षेत्र में जरूरी करार दिया । सम्मेलन में महाविद्यालय की सहायक प्राध्यापक सुरभि अग्रवाल एवं सोनाक्षी सिरवानी ने भी प्रतिभागी के रूप में सहभागिता की ।


