राजनांदगांव

स्कूल के पास शराब बेचने वाला गिरफ्तार
18-May-2026 4:04 PM
स्कूल के पास शराब बेचने वाला गिरफ्तार

 अशांति फैलाने वाले 2 के विरूद्ध कार्रवाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 18 मई। अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 7.740 बल्क लीटर सवा शेरा देशी शराब और बिक्री रकम जब्त किया। आरोपी के विरूद्ध पूर्व में भी आबकारी एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। वहीं अशांति फैलाने वाले दो बदमाशों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।

मिली जानकारी के अनुसार 17 मई को ग्राम बोईरडीह प्राथमिक शाला भवन के बाउंड्री के पास अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहा है कि सूचना पर तत्काल चौकी चिखली पुलिस ने ग्राम बोईरडीह स्कूल को चारो ओर से घेराबंदी कर आरोपी उगेश पारधी 33 साल निवासी बोईरडीह को शराब अवैध रूप से बिक्री करते पाया गया। आरोपी के कब्जे से 43 पौवा सवा शेरा देशी शराब कीमती 3440 रुपए एवं बिक्री रकम 200 रुपए जब्त कर वैधानिक कार्रवाई कर आरोपी के विरूद्ध  धारा सदर 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर न्यायालय में पेश कर आदेशानुसार जेल दाखिल किया गया। आरोपी के विरूद्ध पूर्व में भी आबकारी एक्ट के मामले दर्ज हैं।

 

इसी तरह चौकी चिखली में आम जनता की शिकायतों के आधार पर अलग-अलग टीम गठित कर बदमाशों पर अंकुश लगाने पेट्रोलिंग कार्रवाई किया जा रहा है। 17 मई को अभियान के तहत झगड़ा-विवाद कर अशांति फैला रहे बदमाश युधिष्ठिर राजपूत 24 साल निवासी चिखली रमन बाजार और अरविंद यादव  25 साल निवासी भरकापारा के विरूद्ध पृथक से धारा 170, 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई कर न्यायालय राजनांदगांव में पेश किया गया।


अन्य पोस्ट