राजनांदगांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 18 मई। अवैध मादक पदार्थ बिक्री करने वाला फरार मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पूर्व में आरोपी का सहयोगी महिला आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 2.492 किग्रा मादक पदार्थ गांजा जब्त कर जेल भेजा गया है।मिली जानकारी के अनुसार 15 मई को चिखली तालाब पार में एक महिला के कब्जे से 2.492 किग्रा मादक पदार्थ गांजा कीमती 24920 रुपए रखे हुए रंगे हाथ पकडक़र वैधानिक कार्रवाई कर महिला आरोपी को जेल निरूद्ध किया गया है। महिला आरोपी को मादक पदार्थ गांजा बिक्री के लिए उपलब्ध कराने वाला मुख्य आरोपी सोहेल उर्फ छोटू फरार था। चौकी चिखली पुलिस द्वारा चिखली रमन बाजार क्षेत्र में मुखबिर तैनात कर सूचना प्राप्त कर आरोपी नबी हुसैन उर्फ सोहेल खान उर्फ छोटू 27 साल निवासी वार्ड नं. 10 रमन बाजार को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर अपने सहयोगी महिला के साथ अवैध मादक पदार्थ गांजा बिक्री हेतु रखना स्वीकार करने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर आदेशानुसार जेल दाखिल किया गया।


