राजनांदगांव

मस्ती की पाठशाला में दिखा लोगों का उत्साह
18-May-2026 3:53 PM
मस्ती की पाठशाला में दिखा लोगों का उत्साह

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 18 मई। हर रविवार को आयोजित होने वाली मस्ती की पाठशाला के प्रति लोगों का रूझान बढ़ रहा है। सुबह से बच्चे, युवा एवं बुजुर्ग उत्साह के साथ पाठशाला में पहुचकर पारंपरिक खेल रस्सी, पि_ुल, रींग टास्क, सांप सीढ़ी, बैडमिंंटन, तीरंदाजी, कराटे खेल का आनंद ले रहे हैं तथा बच्चे छोटे-छोटे खेलों में हिस्सा लेकर झूला, फिसलपट्टी का मजा उठा रहे हैं। वहीं बड़े-बुजुर्ग स्वस्थ रहने योग का सहारा ले रहे हैं।  साथ ही बड़ी संख्या में बच्चे चित्रकला में भाग लेकर अपनी भावनाओं को ड्राईग सीट में उकेरे।

इसके अलावा मस्ती की पाठशाला का सबसे आकर्षण कार्यक्रम जुम्बा डॉंस, रीदम रिवाल्युसन ग्रुप  के साथ बच्चे एवं युवा बड़ी संख्या में छत्तीसगढ़ी तथा हिन्दी गाने में थिरकते नजर आए। संगीत की कड़ी में बाइक की  इंडिया टीवीएस कम्पनी द्वारा आयोजित संगीत कार्यक्रम में बच्चे एवं बड़ों ने गाना गाकर अपनी प्रतिभा दिखाई। कम्पनी द्वारा विभिन्न प्रश्न पूछकर सही जवाब देने वालों को पुरस्कार दिए। साथ ही विभिन्न खेलों में विजयी प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत किया गया।

महापौर मधुसूदन यादव एवं नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने बैडमिंटन खेलकर आनंद लिया। महापौर कहा कि जिस सोच के साथ मस्ती की पाठशाला शुरू किया गया, उसका अच्छा रिस्पास मिल रहा है। सुबह से ही बच्चे एवं युवा बडी संख्या में बढ़-चढक़र हिस्सा लेकर भारतीय परंपरा से जुड़े खेल के अलावा योगा एवं जुम्बा डांस का आनंद ले रहे हंै। उन्होंने कहा कि रविवार के दिन छुट्टी होने के कारण सभी में आराम करने की भावना रहती है, लेकिन मस्ती की पाठशाला के लिए सुबह 5 बजे से ही उठकर छोटे  बच्चे परिवार सहित पहुॅचकर आनंद उठा रहे हंै। उन्होंने कहा कि जनभावना के अनुरूप इसे और अच्छा करने का प्रयास किया जाएगा।

नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने कहा कि मस्ती की पाठशाला में सभी वर्ग के लोग पहुंच रहे हैं।  शहर के सामाजिक एवं खेल जगत के लोगों के सहयोग से हर रविवार सफल आयोजन किया जा रहा है।

पाठशाला के सफल संचालन के लिए निगम प्रशासन, पुलिस तथा यातायात विभाग के अधिकारी-कर्मचारी व्यवस्था में लगे हुए हैं। आगामी सप्ताहों में अच्छे आयोजन के लिए और बेहतर व्यवस्था की जाएगी। पाठशाला में आए लोगों ने पाठशाला के अच्छे आयोजन के लिए महापौर एवं निगम परिवार को धन्यवाद दिया।


अन्य पोस्ट