राजनांदगांव

कांग्रेस का 4 दिवसीय प्रदर्शन 20 तक
17-May-2026 4:16 PM
कांग्रेस का 4 दिवसीय प्रदर्शन 20 तक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 17 मई।
पेट्रोल, डीजल, खाद्य सामग्री आवश्यक वस्तुओं की बढ़ी कीमतों तथा बेतहाशा महंगाई के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आदेशानुसार कांग्रेस चार दिवसीय आंदोलन करने जा रही है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता रूपेश दुबे ने बताया कि प्रदेश के समस्त जिला एवं ब्लाक मुख्यालयों में 17 मई से चार दिवसीय धरना, प्रदर्शन एवं आंदोलन किए जाने का निर्णय लिया है। इसके तहत 17 मई को पेट्रोल-डीजल संकट व दाम बढ़ाए जाने के विरोध में पेट्रोल पंपों के सामने, बढ़े मूल्यों को वापस लिए जाने की मांग को लेकर बैनर, स्लोगन एवं तख्ती लेकर प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही पेट्रोल पम्पों में जनता से संवाद एवं चर्चा किया जाएगा।

इसी तरह कल 18 मई को खाद्य तेल एवं राशन सामाग्री की बढ़ती कीमतों को लेकर किराना बाजारों में प्रदर्शन एवं किराना व्यवसायियों से चर्चा व 19 मई को सोने की खरीदी पर रोक के आव्हान से सराफा व्यवसाय ठप होने व सोने-चांदी के व्यापारियों, कारीगरों एवं कर्मचारियों के रोजी-रोटी की सकट के विरोध में सराफा बाजारों में प्रदर्शन एवं सराफा व्यवसायियों सहित जनता से संवाद एवं चर्चा कर सोशल मीडिया में वीडियो अपलोड करने का निर्देश दिए हैं।
इसी प्रकार 20 मई को सोशल मीडिया पर महंगाई एवं आवश्यक वस्तुओं की कमी को लेकर आंदोलन, पेट्रोल, डीजल, सराफा,  किराना के महंगाई से संबंधित वीडियो बनाकर फेसबुक, इंस्टाग्राम सहित सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों में अपना वीडियो अपलोड कर प्रचार-प्रसार किया जाएगा।


अन्य पोस्ट