राजनांदगांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 17 मई। नाबालिग लडक़ी को बहला-फुसलाकर शादी का झांसा देकर अपहरण कर रेप करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी को गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमांड पर जेल भेजा गया। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थिया के नाबालिग पुत्री को आरोपी विशेष यादव 27 साल निवासी वार्ड क्र. 5 आजाद चौक छुईखदान द्वारा नाबालिग जानते बहला-फुसलाकर शादी का प्रलोभन देकर अपहरण कर लगातार शारीरिक संबंध बनाकर गर्भवती करने की रिपोर्ट पर 15 मई को थाना छुईखदान में धारा 137(2), 64(2)(ड), 96 बीएनएस, 6 पॉक्सो एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। प्रकरण की गंभीरता को देखते वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर आरोपी विशेष यादव की पता तलाश कर हिरासत में लेकर आरोपी को 15 मई को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को 16 मई को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेशानुसार आरोपी को उपजेल सलोनी भेजा गया।


