राजनांदगांव

वाद-विवाद, 2 आरोपी के विरूद्ध कार्रवाई
16-May-2026 4:55 PM
वाद-विवाद, 2 आरोपी के विरूद्ध कार्रवाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 16 मई।
कानून एवं शांति व्यवस्था भंग करने वालों के विरूद्ध पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम भंवरमरा निवासी एक बुजुर्ग द्वारा पुलिस चौकी सुरगी में लिखित आवेदन प्रस्तुत कर अवगत कराया गया कि ग्राम का कन्हैया उर्फ  भुरू साहू द्वारा बार-बार वाद-विवाद एवं झगड़ा किया जाता है। साथ ही अविनाश सोनी द्वारा अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध की गई कार्रवाई में शासन का सहयोग करने वाले ग्रामीणों से भी वाद-विवाद एवं मारपीट की जा रही है। दिनांक घटना को भी आरोपियों द्वारा विवाद कर शांतिभंग की स्थिति उत्पन्न की गई।

शिकायत पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते मौके पर पहुंचकर जांच एवं पूछताछ की गई। जांच में पाया गया कि आरोपी कन्हैया उर्फ  भुरू साहू एवं अविनाश सोनी द्वारा ग्रामीणों से विवाद कर कानून एवं शांति व्यवस्था भंग करने की स्थिति उत्पन्न की जा रही थी। जिससे संज्ञेय अपराध घटित होने की प्रबल संभावना थी। उक्त परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते आरोपी कन्हैया उर्फ  भुरू साहू 40 साल और अविनाश सोनी 33 साल दोनों निवासी ग्राम भंवरमरा को धारा 170 बीएनएसएस के अंतर्गत गिरफ्तार कर धारा 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत इस्तगाशा तैयार कर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट राजनांदगांव के समक्ष प्रस्तुत किया गया।  न्यायालय द्वारा जेल वारंट जारी किए जाने पर दोनों आरोपियों को जिला जेल राजनांदगांव दाखिल कराया गया।


अन्य पोस्ट