राजनांदगांव
राजनांदगांव, 16 मई। भाजपा पार्षद रवि सिन्हा ने कहा कि वर्तमान समय में विश्व स्तर पर युद्ध जैसे तनावपूर्ण हालात, आर्थिक अस्थिरता, ईंधन संकट तथा वैश्विक बाजार में लगातार बढ़ती अनिश्चितताओं को देखते प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देशवासियों से आर्थिक संयम और संसाधनों के संतुलित उपयोग की अपील अत्यंत आवश्यक एवं राष्ट्रहित में लिया गया कदम है।
उन्होंने कहा कि सोना-चांदी की खरीद पर एक वर्ष तक संयम बरतने, अनावश्यक विदेश यात्राओं से बचने तथा पेट्रोल-डीजल के सीमित उपयोग का संदेश केवल एक प्रशासनिक सलाह नहीं, बल्कि देश की आर्थिक सुरक्षा और भविष्य को मजबूत करने का राष्ट्रीय अभियान है। युद्ध और अंतर्राष्ट्रीय तनाव के कारण वैश्विक बाजार में तेल, आयात.निर्यात तथा विदेशी मुद्रा पर लगातार दबाव बढ़ रहा है। ऐसे समय में प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह देशहित को सर्वोपरि रखते जिम्मेदार व्यवहार अपनाए।


