राजनांदगांव
सभा, रैली व जुलूस की अनुमति, एसडीएम अधिकृत
16-May-2026 4:48 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
राजनांदगांव, 16 मई। राज्य निर्वाचन आयोग रायपुर द्वारा नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम व उप निर्वाचन 2026 के लिए आदेश (समय अनुसूची) जारी किया गया है। आदेश जारी होने के साथ ही जिले के निर्वाचन क्षेत्रांर्गत आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील हो गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जितेन्द्र यादव ने आदर्श आचरण संहिता के दौरान जिले के निर्वाचन क्षेत्रांर्गत निर्वाचन एवं अन्य प्रयोजनार्थ सभा, रैली एवं जुलूस के आयोजन के लिए अनुमति प्रदान करने संबंधित अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को अधिकृत किया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


