राजनांदगांव

बच्चों के भविष्य से डबल इंजन सरकार कर रही खिलवाड़ -रूपेश
15-May-2026 4:18 PM
बच्चों के भविष्य से डबल इंजन सरकार कर रही खिलवाड़ -रूपेश

राजनांदगांव, 15 मई। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता रूपेश दुबे ने एनईईटी और पीएटी की परीक्षा तिथि को रेखांकित करते कहा कि दोनों तिथि एक होने से यह साबित हो गया कि डबल इंजन सरकार में सामंजस्य  का अभाव है। जिससे बच्चों का भविष्य खतरे में आ गया है।

प्रदेश प्रवक्ता रूपेश दुबे ने कहा कि जिस प्रकार से शिक्षा और परीक्षा की दुर्गति भाजपा सरकारों द्वारा की जाती है, लगातार नीट के परीक्षा के पेपर लिक मामले और उसी प्रकार छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा 12वीं के पेपर लीक के मामले सामने आए। जिसके चलते बच्चों को मानसिक रूप से जहां प्रताडि़त  होना पड़ा। वहीं पालक वर्ग भी काफी परेशान हैं और अब नीट की परीक्षा निरस्त होने के बाद 21 जून को पुन: एनईईटी की परीक्षा की तिथि निर्धारित कर दी गई है। जबकि 21 जून को छग पीएटी की परीक्षा भी आयोजित होनी है, जो साइंस फैकल्टी के बच्चे होते हैं और वे एनईईटी के साथ-साथ पीएटी की भी परीक्षा फार्म जमा कर चुके हैं, उन बच्चों के साथ अब दुविधा की स्थिति भाजपा की सरकार ने खड़ी कर दी है। एक ही दिन में दो महत्वपूर्ण परीक्षा दोनों के सेंटर अलग-अलग होने पर नौनिहाल बच्चे किस प्रकार से देंगे।
छत्तीसगढ़ की भाजपा की सरकार में थोड़ी भी नैतिकता है और बच्चों के प्रति चिंता है। शिक्षा और परीक्षा के सम्मान को बरकरार रखना चाहती है तो 21 जून के पीएटी की परीक्षा को निरस्त कर उसकी नई तिथि निर्धारित करें। जिससे छत्तीसगढ़ के बच्चे अपने भविष्य को संवारने में पूरे तन-मन से लग सके।


अन्य पोस्ट