राजनांदगांव
राजनांदगांव, 15 मई। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय के कुल 55 विद्यार्थियों ने विज्ञान और कला संकाय से परीक्षा में सम्मिलित हुए। जिसमें सभी विद्यार्थी सफल हुए। देविका ने 91.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कुल 54 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी से परीक्षा उत्तीर्ण किया। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास दीक्षा गुप्ता ने विद्यार्थियों को उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के लिए शुभकामनाएं दी है। प्राचार्य मनीष कुमार ने बताया कि गत वर्ष भी विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा था। उन्होंने कहा कि यह उत्कृष्ट परिणाम विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अध्यापकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग से मिला है।


