राजनांदगांव
मंडी में रखा धान भीगा, लाखों का नुकसान का अंदेशा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 15 मई। शुकवार सुबह मौसम के करवट बदलने से सुलगती गर्मी से बैचैन लोगों को राहत मिली। अलसुबह काले घने मेघ अचानक बरस पड़े। राजनांदगांव के अलावा जिले के दूसरे हिस्सों में भी जमकर बारिश हुई।
शुक्रवार सुबह आसमान में काले मेघों के बीच झमाझम बारिश होने से बसंतपुर स्थित गंज मंडी में खुले में रखे धान भीग गए। जिससे लाखों रुपए का नुकसान होने का अंदेशा है। गंज मंडी में बारिश के पानी से बचाव की उचित व्यवस्था नहीं होने से किसानों को आर्थिक नुकसान हुआ है। इधर सुबह बारिश होने से किसान भी अपनी उपज को ढंकने के लिए हड़बड़ा गए। वहीं किसानों को उपज भीगने से आर्थिक नुकसान होने का अंदेशा है।
.jpg )
पिछले 3-4 दिनों से लोग चुभती धूप व भीषण गर्मी से हलाकान थे। सुबह तेज गर्जना के साथ मूसलाधार बारिश के बाद मौसम खुशगवार हो गया। मौसम में आए बदलाव के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बताया जाता है कि मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में तेज अंधड़ और बिजली गिरने की संभावना जाहिर की है। जिले के पठारी इलाके में भी बारिश की वजह से वातावरण खुशनुमा हो गया। इस साल पड़ रही गर्मी ने लोगों की सेहत पर भी प्रतिकूल असर डाला है। गर्म हवाओं की चपेट में आने से लोगों को लू ने भी बीमार किया। इधर बारिश के असर से आज दिनभर बदली रही। बरसात के असर से ठंडी हवाओं ने गर्मी से राहत पहुंचाया।
घंटेभर मूसलाधार बारिश
शुक्रवार को अलसुबह से ही आसमान में काले मेघों के छाने के बीच सुबह लगभग 7.30 से 8.30 घंटेभर मूसलाधार बारिश हुई। बारिश होने से जहां लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। वहीं सुबह बारिश के बीच आसमान में बिजली कडक़ने से रास्तों में भी सन्नाटा पसरा हुआ था। आसमानी बिजली चमकना बंद होने के साथ ही हल्की बारिश के बीच लोगों का सडक़ों में आवागमन शुरू हुआ। सुबह लगभग 8.30 बजे बारिश बंद होने के साथ ही मौसम खुशगवार बना हुआ है। दिनभर आसमान में काले मेघों का डेरा डाले रहने से सूर्य की चुभती गर्मी और तपिश से लोगों को राहत मिली।