राजनांदगांव

दिग्विजय स्टेडियम में समर कैम्प शुरू
12-May-2026 5:18 PM
दिग्विजय स्टेडियम में समर कैम्प शुरू

दो सौ से अधिक बच्चे ले रहे हिस्सा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 12 मई।
 दिग्विजय स्टेडियम समिति द्वारा सोमवार को संध्या 4 बजे दिग्विजय स्टेडियम के इंडोर हाल में टेबल टेनिस, शतरंज स्नूकर, बिलियड्र्स एवं पुल टेबलों के समर कैंप का उद्घाटन महापौर मधुसूदन यादव, समाजसेवी खूबचंद पारख, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक अध्यक्ष सचिन बघेल, विधायक प्रतिनिधि संतोष अग्रवाल एवं स्थानीय पार्षद प्रियंका पंकज कुंजरेकर के आतिथ्य में संपन्न हुआ।

अतिथियों का स्वागत स्टेडियम समिति के सचिव रमेश पटेल,  सह-सचिव योगेश बागड़ी एवं प्रबंधक देवेंद्र ठाकुर ने किया। 10 जून तक जारी रहने वाले इस समर कैंप में बड़ी संख्या में अभिभावकों ने अपने बच्चों का रजिस्ट्रेशन कराया है। समारोह में विनोद राठी, मनोज बैद,  रघुवीर वाधवा,  गोलू सूर्यवंशी, पंकज कुंजरेकर, सुरेंद्र सिंह बग्गा, अनिल डुलानी, सावन वर्मा दीपेश मिश्रा, पार्षद रानू जैन, सुजीत द्विवेदी उपस्थित थे।
इस अवसर पर महापौर मधुसूदन यादव ने स्टेडियम समिति द्वारा किए गए इन प्रयासों की मुक्तकंठ से सराहना की। उन्होंने समिति को आश्वस्त किया है कि विभिन्न खेलों के इस समर कैंप हेतु जो भी सहयोग होगा, तत्काल ही पूरा करने की कोशिश करेंगे। अतिथियों द्वारा सभी खेलों के नियमों की जानकारी प्रशिक्षकों से प्राप्त कर कुछ देर इन खेलों को स्वयं खेलने से रोक नहीं पाए। अतिथियों ने संपूर्ण परिसर का भ्रमण कर स्टेडियम कमेटी के सचिव रमेश पटेल एवं सह-सचिव योगेश बागड़ी से जल्द किए जाने वाले कार्यों की योजना को समझकर आशा व्यक्त की कि खिलाड़ी निश्चित भविष्य में विभिन्न खेलों की सुविधाओं का लाभ प्राप्त कर अपने खेल को संवारेंगे।
अतिथियों ने मैदान में जारी नि:शुल्क क्रिकेट प्रशिक्षण शिविर का भी अवलोकन कर 200 से ज्यादा बच्चों को प्रशिक्षण प्राप्त करते देखा एवं प्रशिक्षकों से चर्चा कर प्रसन्नता व्यक्त की। उक्त जानकारी स्टेडियम समिति के सदस्य योगेश बागड़ी ने दी।


अन्य पोस्ट