राजनांदगांव
राजनांदगांव, 12 मई। युगांतर पब्लिक स्कूल में प्राचार्य मधुसूदन नायर के मार्गदर्शन में हेड मिस्ट्रेस विनीता तिलवानी द्वारा गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअल मदर्स-डे मनाया गया।
इस आयोजन में बच्चों ने अपनी माताओं के प्रति प्रेम और सम्मान व्यक्त करते मधुर गीतों, आकर्षक प्रस्तुतियों एवं रचनात्मक गतिविधियों से सभी का मन मोह लिया। बच्चों की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने इस आयोजन को यादगार बना दिया। यह आयोजन मनोरंजन, सीख और आनंद से भरपूर रहा। जिसमें विभिन्न रोचक खेलों और बाल-सुलभ गतिविधियों का भी आयोजन किया गया। लंबे समय बाद बच्चों से संवाद कर हेड मिस्ट्रेस ने विशेष खुशी व्यक्त की। कार्यक्रम में टी. विशाल ने सुंदर गीत प्रस्तुत किया। वहीं अभिलाषा सिंह ने मनमोहक नृत्य से सभी का दिल जीत लिया। शिक्षिकाओं ने भी बच्चों के साथ कई रचनात्मक एवं मनोरंजक गतिविधियां कराई। संपूर्ण आयोजन उल्लास, स्नेह और भावनात्मक जुड़ाव से भरपूर रहा तथा सभी के लिए एक सुखद एवं यादगार अनुभव बन गया।


