राजनांदगांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 12 मई। शासकीय उ.मा. शाला हरदी से शैक्षणिक सत्र के अंतिम दिन प्राचार्य सहित तीन व्याख्याताओं को शासकीय सेवा अवधि पूर्ण होने पर विदाई दी गई।
शाला में पदस्थ प्राचार्य डीआर जंघेल, व्याख्याता अमित शर्मा, गीता साहू एवं पूर्व मा. शाला में पदस्थ निवेदिता झा की विदाई कार्यक्रम शाला के असेम्बली हाल में आयोजित किया गया। जिसमें प्राचार्य सहित शिक्षकों ने शैक्षणिक जीवन सहित अविस्मरणीय संस्मरणों का उल्लेख किया तथा पदस्थ शिक्षकों और अतिथियों को जिम्मेदारियों के ईमानदारी से निर्वहन का संदेश दिया।
कार्यक्रम का आरंभ वरिष्ठ व्याख्याता आरके मिश्रा व कमल नारायण सिंह द्वारा स्वागत उपरांत पदस्थ शिक्षकों प्रधान पाठिका श्रीमती झा सहित बबीता झा, यामिनी साहू, सुषमा ठाकुर, धर्मेन्द्र चन्द्रवंशी, चम्पेश्वर सांगिया, टीके वर्मा, सुनील चन्द्राकर, देवश्री साहू, चंद्रवती कुंजाम, इंदरचंद वर्मा, भेगराज गंजीर, अभिषेक ताम्रकार, दिनेश देशमुख ने सेवानिवृत्त प्राचार्य व शिक्षकों के साथ बिताए गए समय व घटनाओं पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत में स्मृति चिन्ह सहित उपहार प्रदान कर अतिथियों को सम्मानित किया गया।


