राजनांदगांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 12 मई। कानून एवं शांति व्यवस्था भंग करने वाले आरोपी के विरूद्ध सुरगी पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बुचीभरदा निवासी एक बुजुर्ग प्रकाश साहू द्वारा सुरगी पुलिस चौकी में आवेदन प्रस्तुत कर बताया कि उसका बेटा रामेश्वर साहू द्वारा प्रतिदिन परिवारजनों के साथ वाद-विवाद एवं झगड़ा किया जाता है। दिनांक घटना को भी आरोपी द्वारा घर में विवाद कर शांतिभंग की स्थिति उत्पन्न की गई। शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर जांच एवं पूछताछ की गई। जिसमें यह पाया गया कि आरोपी रामेश्वर साहू परिजनों के साथ लगातार विवाद कर रहा है। जिससे कानून एवं शांति व्यवस्था भंग होने एवं संज्ञेय अपराध घटित होने की प्रबल संभावना थी।
उक्त परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते आरोपी रामेश्वर साहू 40 वर्ष निवासी बुचीभरदा को धारा 170 बीएनएसएस के अंतर्गत गिरफ्तार कर धारा 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत इस्तगाशा तैयार कर माननीय कार्यपालिक मजिस्ट्रेट राजनांदगांव के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
न्यायालय द्वारा जेल वारंट जारी किए जाने पर आरोपी को जिला जेल राजनांदगांव दाखिल कराया गया।


