राजनांदगांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 11 मई। अवैध शराब कोचियों के विरूद्ध लालबाग पुलिस ने कार्रवाई अभियान छेड़ दिया है। कार्रवाई की कड़ी में पुलिस ने आरोपी के पास से 35 पौवा शराब जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार थाना लालबाग प्रभारी निरीक्षक रमेश पटेल के नेतृत्व में 9 मई को प्राप्त सूचना के आधार पर पृथक से टीम गठित कर आरोपी दिनेश मरकाम 36 वर्ष निवासी रेवाडीह को अवैध रूप से शराब बिक्री करते पाए जाने पर उसके कब्जे से कुल 35 पौवा देशी प्लेन शराब व बिक्री रकम 300 रुपए जब्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत विधिवत कार्रवाई की गई तथा आबकारी एक्ट 34(2) के आरोपी दिनेश मरकाम को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया। पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन एवं बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार कड़ी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।


