राजनांदगांव

ग्राम विकास समिति गैंदाटोला ने मेधावी छात्रा का किया सम्मान
11-May-2026 4:51 PM
ग्राम विकास समिति गैंदाटोला ने मेधावी छात्रा का किया सम्मान

10वीं बोर्ड परीक्षा में रचा सफलता का इतिहास
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 11 मई।
 शासकीय उच्चतर  विद्यालय गैंदाटोला  में अध्ययनरत मेधावी छात्रा ने इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। गैंदाटोला की प्रतिभाशाली छात्रा गीतांजलि चंद्रवंशी ने कक्षा 10वीं में 93.17 प्रतिशत अंक गणित में 99 अंक प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की है।  
इस अवसर पर ग्राम विकास समिति गैंदाटोला ने छात्रा के निवास स्थान पहुंचकर मुलाकात की और उसे शुभकामनाएं दी।  इस अवसर समिति के अध्यक्ष महेश गुप्ता, सरपंच उषा कमलनारायण गुप्ता, आदिवासी कंवर समाज अध्यक्ष दुष्यंत कंवर, व्यापारी संघ गैंदाटोला अध्यक्ष ललीत साहू, कोषाध्यक्ष धनेश्वर गुप्ता, नरेन्द्र मानिकपुरी, भुपेन्द्र देवागंन, भुपेंद्र अग्रवाल, थमलेश देवागंन, वशीम कुरैशी, दीपक नेताम, गोविंद योगी, अजय साहू, मनोज कोचे, छोटेलाल निषाद, शिवेन्द्र कंवर, केशव कंवर, सोहनलाल निषाद, संजय मानिकपुरी, अविनाश मानिकपुरी  एवं महिला समुह के सदस्यों सहित अन्य ग्रामीणजन उपस्थित रहे। ग्राम विकास समिति के पदाधिकारियों ने छात्रा का सम्मान करते कहा कि आज बेटियां हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं। उनकी यह सफलता   माता-पिता, गुरुओं के मार्गदर्शन और स्वयं के अथक परिश्रम का परिणाम है। बेटियां ही देश का भविष्य हैं।


अन्य पोस्ट