राजनांदगांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 11 मई। अवैध शराब बिक्री के मामले में डोंगरगढ़ पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के पास से 45 पौवा शराब और एक मोटर साइकिल जब्त किया। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई कर जेल भेजा गया।
मिली जानकारी के अनुसार 9 मई को पुलिस को सूचना मिली कि डोंगरगढ़ भीमनगर निवासी रवि शेंडे अपनी मोटर साइकिल से मेढ़ा भट्टी से एक थैले में अत्याधिक मात्रा में शराब लेकर अवैध रूप से बिक्री के लिए अपने घर ले जा रहा है। सूचना पर कार्रवाई करते प्रज्ञागिरी जाने वाले तिराहा हनुमान मंदिर के पास ग्राम कुरभाठा में नाकाबंदी कर आरोपी रवि शेंडे को पकड़ा गया।
आरोपी के कब्जे से 45 पौवा गोवा स्पेशल अंग्रेजी शराब कीमती 5400 रुपए एवं मोटर साइकिल कीमती एक लाख रुपए जुमला कीमती एक लाख 5 हजार 400 रुपए को जब्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया। गिरफ्तार आरोपी आदतन अपराधी है। जिसके विरुद्ध पूर्व में भी थाना डोंगरगढ़ में कई प्रकरण दर्ज होना पाया गया है।


