राजनांदगांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव,10 मई। आम स्थान पर धारदार चाकू लेकर लोगों को भयभीत करने वाले 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने लोहे के धारदार चाकू बरामद किए। आरोपियों के विरूद्ध आम्र्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया।
मिली जानकारी के अनुसार रात्रि में संचालित ब्लैक पैंथर टीम को प्राप्त सूचना के आधार पर थाना बसंतपुर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते दोनों आरोपियों को पृथक-पृथक स्थानों से गिरफ्तार किया गया। आरोपीगण आम जगह पर धारदार चाकू लेकर लोगों को भयभीत एवं आतंकित करते पाए गए। आरोपियों के कब्जे से लोहे के धारदार चाकू बरामद कर जब्त किए गए तथा आरोपीगण के विरुद्ध धारा 25, 27 आम्र्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया। बाद में आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल वारंट प्राप्त होने पर जिला जेल राजनांदगांव भेजा गया।


