राजनांदगांव

प्रथम चरण में मकान सूचीकरण कार्य वार्डों में जारी
09-May-2026 4:59 PM
प्रथम चरण में मकान सूचीकरण कार्य वार्डों में जारी

राजनांदगांव, 9 मई।  जनगणना 2027 प्रथम चरण में मकान सूचीकरण का कार्य निगम सीमाक्षेत्र में 1 मई 2026 से प्रारंभ हो गया। मकान सूचीकरण कार्य 337 ब्लाक में 56 सुपरवाईजर एवं 337 प्रगणको के द्वारा घर-घर जाकर मोबाईल के एचएलओ एप  द्वारा 32 कालम में मकान की स्थिति, परिवार की जानकारी, उपलब्ध सुविधाए और परिवार में मौजूद परिसम्पत्तियो की जानकारी ली जा रही है। नगर जनगणना अधिकारी एवं नगर निगम आयुक्त  अतुल विश्वकर्मा प्रतिदिन कार्य की प्रगति की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे है।

नगर निगम सीमांतर्गत वार्ड क्रमांक 20 सर्कल क्र. 20 के ब्लाक नं. 0085 में आज सबसे पहले मकान सूचीकरण का कार्य पूर्ण करने पर आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने प्रगणक चन्द्रवली साहू को बधाई दी। उन्होंने कहा कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य के महत्व को समझ श्रीमती साहू द्वारा जिम्मेदारी से निष्ठापूर्वक कार्य कर अपने ब्लाक का मकान सूचीकरण कार्य पूर्ण किया गया, जो अनुकरणीय है। उन्होंने सभी प्रगणकों एवं सूपरवाईजरों को निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होने कहा है कि जनगणना के प्रथम चरण के कार्य सही तरीके से होने से ही आगे चरण के कार्य में अच्छे से पूर्ण होंगे, इसलिए प्रथम चरण मकान सूचीकरण का कार्य सावधानी पूर्वक सही तरीके से संपादित किया जाए।


अन्य पोस्ट