राजनांदगांव

कर्मचारियों की पूर्व में लघुकृत व अर्जित अवकाश निरस्त
07-May-2026 4:11 PM
कर्मचारियों की पूर्व में लघुकृत व अर्जित अवकाश निरस्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 7 मई।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन ने बताया कि सुशासन तिहार 2026 को दृष्टिगत रखते स्वास्थ्य विभाग के सभी कर्मचारियों की पूर्व में लघुकृत व अर्जित अवकाश निरस्त कर दिया गया है। साथ ही 43 अधिकारी एवं कर्मचारियों का संलग्नीकरण समाप्त कर मूल पदस्थापना स्थल पर कार्य करने हेतु आदेश जारी किया जा चुका है। आदेश का पालन नहीं करने पर संबंधितों के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। केवल मातृत्व एवं विशेष अवकाशों की ही स्वीकृत की गई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डोंगरगांव में दंत चिकित्सक के मातृत्व अवकाश में रहने पर वैकल्पिक व्यवस्था के तहत डॉ. रूपल राठी की नियुक्ति की गई है।


अन्य पोस्ट