राजनांदगांव

खनिजों का अवैध परिवहन, 3 हाईवा जब्त
06-May-2026 4:17 PM
खनिजों का अवैध परिवहन, 3 हाईवा जब्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 6 मई।
कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार खनिज विभाग द्वारा जिले में खनिज का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में खनिज विभाग द्वारा गस्त कर जिले के डुमरडीहकला, सहसपुर दल्ली, भरकाटोला में खनिजों के अवैध परिवहन पर कार्रवाई करते 3 हाइवा जब्त कर थाना ठेलकाडीह को सुपुर्द किया गया।
खनि अधिकारी ने बताया कि ग्राम खैरा में ओंकार प्रसाद वर्मा के स्वामित्व के हाइवा 10 चक्का सीजी 08 एए 9133 से वाहन चालक शांतिलाल गेडे द्वारा रेत तथा ग्राम डुमरडीह कला में अक्षय दुग्गड़ के स्वामित्व के हाइवा 10 चक्का सीजी 07 बीडब्ल्यू 8633 से वाहन चालक धर्मेन्द्र पटेल एवं ग्राम डुमरडीह कला में अक्षय दुग्गड़ के स्वामित्व के हाइवा 12 चक्का सीजी 07 सीएच 7040 से वाहन चालक तिहारूराम द्वारा चूना पत्थर व गिट्टी का अवैध परिवहन करने पर कार्रवाई की गई। प्रकरणों में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन, भंडारण के रोकथाम के लिए लगातार गस्त व निगरानी की जा रही है।


अन्य पोस्ट