राजनांदगांव

शिविर में मिला तालाब निर्माण की स्वीकृति
05-May-2026 4:08 PM
शिविर में मिला तालाब निर्माण की स्वीकृति

जल संचयन के साथ दैनिक उपयोग में मिलेगी मदद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 5 मई।  
सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर आमजन के लिए राहत और समाधान का प्रभावी माध्यम बनकर उभर रहा है। मोहला-मानपुर-अं. चौकी जिले के ग्राम विचारपुर के आश्रित ग्राम ठाकुरबाधा के ग्रामीणों को इस शिविर के माध्यम से एक बड़ी सौगात मिली है। यहां जल संचयन के लिए तालाब निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई है।
इस पहल से वर्षों से जल संकट का सामना कर रहे ठाकुरबाधा के ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। ग्राम विचारपुर की सरपंच पूनईबाई खोभा ने इस स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है। सरपंच श्रीमती खोभा ने बताया कि ठाकुरबाधा में लंबे समय से जल समस्या बनी हुई थी। जिससे ग्रामीणों को दैनिक उपयोग और खेती-किसानी में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। अब तालाब निर्माण से जल संचयन को बढ़ावा मिलेगा और गांव में स्थायी जल उपलब्धता सुनिश्चित हो सकेगी। विचारपुर में आयोजित शिविर में पहुंचे ग्रामीणों ने सुशासन तिहार को एक प्रभावी पहल बताया। जिसके माध्यम से प्रशासन सीधे जनता की समस्याओं का समाधान कर रहा है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को नई गति मिल रही।


अन्य पोस्ट