राजनांदगांव
ग्राहकों को एक लाख की खरीदी के एवज में मिलेगा 50 हजार चांदी के जेवरात फ्री
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 3 मई। राजनांदगांव में एक आभूषण संस्थान की ओर से ग्राहकों को एक बड़ा लाभ दिलाने के उद्देश्य से एक नई स्कीम प्रारंभ की है। जिसमें एक लाख रुपए की खरीदी करने पर 50 हजार रुपए तक की चांदी के जेवरात ग्राहकों को बिल्कुल फ्री देने की योजना शुरू की गई।
शहर के प्रथम सिल्वर आभूषण प्रतिष्ठान में प्राफिट शेयरिंग स्कीम यानी खरीददारी के साथ प्राफिट का मौका भी दिया जाएगा। मतलब अब कंपनी का अब जो प्राफिट होगा, उसमें से कुछ ग्राहकों को दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि प्रथम सिल्वर संस्थान द्वारा चांदी के जेवरात के आकर्षक कलेक्शन प्रतिष्ठान में सजाया गया है। प्रतिष्ठान के इस योजना के प्रारंभ होने के बाद ग्राहकों की भीड़ बढ़ी है।
प्रतिष्ठान के संचालक मुन्ना भाई एवं समर्थ ने बताया कि खरीदी के एवज में बोनस के रूप में ग्राहकों को पाईंट दिए जाएंगे। अगली खरीदी पर उक्त बोनस पाईंट का लाभ ग्राहकों को मिलेगा। संचालकों का कहना है कि शत-प्रतिशत हालमार्क चांदी के जेवरात की खरीदी-बिक्री संस्थान द्वारा की जा रही है। वापसी पर भी शत-प्रतिशत रिटर्न ग्राहकों को दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि संस्थान द्वारा यह ऑफर प्रदेश का संभवत: पहला यूनिक ऑफर है। इस वजह से प्रतिष्ठान में ग्राहकों की भीड़ बढ़ी है। संचालकों ने बताया कि 5 हजार से एक लाख की खरीदी पर 50 फीसदी पाईंट दिए जाएंगे। अगली खरीदी पर ग्राहक इस पाईंट के आधार पर लाभ उठा सकते हैं।


