राजनांदगांव

पेयजल की समस्या को लेकर वार्डवासियों ने महापौर को कराया अवगत
03-May-2026 4:08 PM
पेयजल की समस्या को लेकर वार्डवासियों ने महापौर को कराया अवगत

 पार्षद दुरेन्द्र के नेतृत्व में मेयर से मिले वार्डवासी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 3 मई।
वार्ड नं. 45 के पार्षद दुरेन्द्र साहू के नेतृत्व में क्षेत्र में लंबे समय से बनी पेयजल की समस्या को लेकर क्षेत्र के लोगों ने महापौर मधुसूदन यादव से मुलाकात कर अपनी समस्या से अवगत कराया।  क्षेत्र के नागरिकों ने बताया कि पानी की अनियमित आपूर्ति एवं पर्याप्त जल उपलब्ध नहीं होने के कारण आमजन को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
पार्षद दुरेन्द्र साहू ने महापौर के समक्ष क्षेत्र की स्थिति को विस्तारपूर्वक रखते कहा कि बढ़ती आबादी के अनुसार पेयजल व्यवस्था को और मजबूत किए जाने की आवश्यकता है, ताकि  नागरिकों को नियमित एवं सुचारु रूप से पानी उपलब्ध हो सके। उन्होंने सना सिटी गली नंबर 2 में शीघ्र इंटर कनेक्शन कार्य कराकर समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग रखी।  महापौर मधुसूदन यादव ने तत्काल संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते इंटर कनेक्शन कार्य शीघ्र प्रारंभ करने के आदेश दिए।

महापौर ने कहा कि शहरवासियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा पेयजल जैसी आवश्यक सुविधा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। क्षेत्रवासियों ने त्वरित कार्रवाई एवं संवेदनशील पहल के लिए महापौर एवं पार्षद दुरेंद्र साहू का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सना सिटी से राकेश यादव, नीरज शर्मा, शोभा यादव, प्रमोद साहू, जीवन चतुर्वेदी, संगीता मानिकपुरी, रीता राहा, गौरी राहा एवं आरती पवार सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट