राजनांदगांव

14 तक आवेदन आमंत्रित
02-May-2026 6:39 PM
14 तक आवेदन आमंत्रित

राजनांदगांव, 2 मई। जनपद पंचायत डोंगरगांव क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सिंगारपुर, बगदई, आसरा, तेंदुनाला एवं कोटरासरार में शासकीय उचित मूल्य दुकान आबंटन हेतु 14 मई 2026 तक आवेदन आमंत्रित किए गए है। शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु इच्छुक एवं पात्र जिले के वृहत्ताकार आदिम जाति बहुउद्देशीय सहकारी समिति (लेम्पस), प्राथमिक कृषि साख समिति, वन सुरक्षा समिति, महिला स्वसहायता समूह, अन्य उपभोक्ता सहकारी समिति निर्धारित तिथि तक कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व डोंगरगांव में आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन पत्र प्रस्तुत कर सकते है।
शासकीय उचित मूल्य दुकान आबंटन की प्रक्रिया छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 के तहत की जाएगी।


अन्य पोस्ट