राजनांदगांव
राजनांदगांव, 2 मई। मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना अंतर्गत प्रदेश में संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों में शिक्षा सत्र 2026-27 के कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए प्राक्चयन परीक्षा का आयोजन 10 मई 2026 को किया गया है। परीक्षा तिथि को ओएमआर सीट सुबह 9.30 बजे से सुबह 10 बजे तक भरना होगा तथा प्राक्चयन परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रवेश पत्र वेबसाईट द्धह्लह्लश्चह्य:द्गद्मद्यड्ड14ड्ड.ष्द्द.ठ्ठद्बष्.द्बठ्ठ से डाऊनलोड की जा सकती है। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास राजनांदगांव से संपर्क किया जा सकता है।
मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना अंतर्गत प्रदेश में प्रयास आवासीय विद्यालयों का संचालन किया जा रहा है।
प्रयास आवासीय विद्यालयों में प्रदेश के प्रतिभावान विद्यार्थियों को कक्षा 9वीं से कक्षा 12वीं तक उत्कृष्ट स्कूली शिक्षा के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर की मेडिकल, इंजीनियरिंग, सीए, सीएस, सीएमए, क्लैट तथा एनडीए की प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होने हेतु सघन तैयारी करायी जाती है।


