राजनांदगांव

15 दिवसीय सघन जांच शुरू
29-Apr-2026 4:39 PM
15 दिवसीय सघन जांच शुरू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 29 अप्रैल।
 शासन के निर्देशानुसार सही दवा-शुद्ध आहार-यही छत्तीसगढ़ का आधार थीम अंतर्गत 27 अप्रैल से 11 मई तक 15 दिवसीय सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा अभियान के तहत प्रथम दिवस राजनांदगांव शहर में संचालित 8 प्रसाधन सामग्री विक्रय प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठानों में उपलब्ध सामग्री की गुणवत्ता, खरीदी-बिक्री के अभिलेखों एवं नियमानुसार संचालन की जांच की गई। अधिकारियों ने प्रतिष्ठान संचालकों को खरीदी-बिक्री बिल के साथ गुणवत्तापूर्ण सामग्री के क्रय-विक्रय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते नियमों का कड़ाई से पालन करने कहा गया।


अन्य पोस्ट