राजनांदगांव

नाबालिग का अपहरण, आरोपी गिरफ्तार
29-Apr-2026 4:29 PM
नाबालिग का अपहरण, आरोपी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 29 अप्रैल।
नाबालिग बालिका का अपहरण कर जबरन शारीरिक शोषण करने वाले पश्चिम बंगाल निवासी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। बताया गया कि आरोपी द्वारा शादी का झांसा देकर नाबालिग बालिका का लगातार शोषण किया जा रहा था। आरोपी को बलात्कार एवं पॉक्सो एक्ट की संगीन धाराओं के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

मिली जनकारी के अनुसार प्रार्थी ने खैरागढ़ जिले के छुईखदान थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी नाबालिग पुत्री को संदेही द्वारा बहला-फुसलाकर शादी का झांसा देकर अपहरण कर ले जाया गया है।  रिपोर्ट पर थाना छुईखदान में धारा 137(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में नाबालिग अपहृता एवं संदेही की लगातार तलाश की जा रही थी। विवेचना के दौरान नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द किया गया। अपहृता के कथन के आधार पर प्रकरण में धारा 64(2)(ड),  96 बीएनएस एवं धारा 6 पाक्सो एक्ट की धाराओं का इजाफा किया गया। आरोपी दीपजोल कलसा 22 वर्ष निवासी ग्राम कंचारिपारा 14 परगना पश्चिम बंगाल को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में उपजेल सलोनी भेजा गया।


अन्य पोस्ट