राजनांदगांव

सोमनी शिविर में नि:शुल्क 30 महिलाओं का हुआ टेस्ट
24-Apr-2026 4:27 PM
सोमनी शिविर में नि:शुल्क 30 महिलाओं का हुआ टेस्ट

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 24 अप्रैल।
 जिला स्वास्थ्य समिति राजनांदगांव एवं बालको मेडिकल सेंटर के संयुक्त टीम द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सोमनी में नि:शुल्क कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया।  शिविर में स्तन कैंसर एवं मुख कैंसर की स्क्रीनिंग बालको मेडिकल सेंटर की कैंसर विशेषज्ञ डॉ. रश्मि राय एवं टीम द्वारा किया गया। शिविर में 30 महिलाओं का मेमोग्राफी एवं पेप स्मीयर टेस्ट किया गया। शिविर में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन, जिला कार्यक्रम प्रबंधक संदीप ताम्रकार, जिला सलाहकार एनसीडी विकास राठौर एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सोमनी के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट