राजनांदगांव

चेम्बर ऑफ कामर्स ने महापौर का जताया आभार
24-Apr-2026 4:24 PM
चेम्बर ऑफ कामर्स ने महापौर का जताया आभार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 24 अप्रैल।
चेंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा गुरुवार को महापौर मधुसूदन यादव एवं नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा से मिलकर जनता के हित में लिए गए फैसलों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया। साथ ही शहर की जर्जर एवं अनुपयोगी इमारतों को पुनस्र्थापित करते जनता के उपयोग हेतु लिए गए निर्णयों का मुक्तकंठ से प्रशंसा करते चेम्बर्स ऑफ कामर्स ने इसे शहर के विकास के लिए महत्वपूर्ण कड़ी बताया ।
 विदित हो कि विगत दिनों महापौर मधुसूदन यादव को ज्ञापन देकर शहर में बढ़ी हुई संपत्ति कर की दरों में राहत देने की पुरजोर मांग की गई थी, जिस पर महापौर ने तत्काल ही आश्वासन दिया था कि जनता के हित में संपत्तिकर की बढ़ी हुई दरों को कम किया जाएगा और तीन से चार दिन के भीतर सामान्य सभा के माध्यम से संपत्ति कर की बड़ी हुई दरों को कम किया गया।

चेम्बर ऑफ कामर्स के जिलाध्यक्ष  कमलेश बैद एवं महामंत्री अरुण डुलानी ने कहा कि महापौर मधुसूदन की संवेदनशीलता के कारण ही शहर की जनता राहत की सांस ले रही है। श्री बैद ने कहा कि संपत्ति कर वापस लेने के मामले में चेंबर ऑफ  कॉमर्स की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

चेम्बर ऑफ कामर्स ने समस्या के प्रति ध्यान आकर्षित किया और समस्या की गंभीरता को देखकर महापौर ने त्वरित निर्णय लिया, इसलिए  महापौर का सादर आभार व्यक्त करने चेंबर के सभी पदाधिकारी महापौर से मिले और धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश मंत्री अमर लालवानी, राजकुमार बाफना,  रानू जैन, महेश खंडेलवाल, आनद चोपड़ा, नादान सेन, आलोक श्रोती, पारस वर्मा, सावन वर्मा, हरीश शर्मा, शेखर लश्करे, पकंज कुंजरेकर,  रवि सिन्हा सहित बड़ी संख्या मे चेम्बर्स के सदस्यगण उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट