राजनांदगांव
भाजयुमो में सुनील को मिला जिला मंत्री का दायित्व
22-Apr-2026 3:11 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
राजनांदगांव, 22 अप्रैल। भाजपा ने अपने अनुसंगिक संगठनों से जुड़े सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ताओं को संगठन में नई जिम्मेदारियां सौंपते युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने का सराहनीय कदम उठाया है।
इसी कड़ी में बजरंग दल के पूर्व विभाग संयोजक रहे सुनील सेन को भाजपा युवा मोर्चा में जिला मंत्री का महत्वपूर्ण दायित्व प्रदान किया गया है। इस नियुक्ति पर सुनील सेन ने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त करते कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, वे उस पर पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि वे संगठन की रीति-नीति के अनुसार युवाओं को जोडक़र पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने के लिए कार्य करेंगे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


