राजनांदगांव

कार्रवाई, लाखों ईंटे, लकड़ी व सामग्री जब्त
22-Apr-2026 3:09 PM
 कार्रवाई,  लाखों ईंटे, लकड़ी व सामग्री जब्त

राजनांदगांव, 22 अप्रैल। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देश पर राजस्व विभाग एवं वन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा मंगलवार को ग्राम माहुलझोपड़ी में अवैध ईंट भट्टा पर कार्रवाई की गई।
कार्रवाई के दौरान पाया गया कि ग्राम माहुलझोपड़ी में दुर्गाबाई की भूमि पर दाऊलाल द्वारा बिना किसी वैध अनुमति एवं दस्तावेज के अवैध रूप से ईंट निर्माण किया जा रहा था। संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर लगभग 3 लाख 20 लाख पक्की ईंट, 1 लाख 60 लाख कच्ची ईंट, 70 ट्रॉली मिट्टी तथा 6 ट्रॉली लकड़ी जब्त की। जब्त की गई लकड़ी को सुरक्षार्थ वन विभाग के सुपुर्द किया गया। वहीं अन्य सामग्री को अग्रिम कार्रवाई तक ग्राम पंचायत गिरगांव को सुपुर्द किया गया है। कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार चिराग रामटेके, रेंज ऑफिसर आकाश ठाकुर सहित राजस्व एवं वन विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट