राजनांदगांव

अम्बेडकर जयंती पर स्वच्छता दीदीयों का सम्मान
21-Apr-2026 4:08 PM
अम्बेडकर जयंती पर स्वच्छता दीदीयों का सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 21 अप्रैल।
भारत रत्न डॉ. बाबा साहब बीआर अम्बेडकर की 135वीं जयंती पर स्वच्छ भारत, स्वच्छ छग, स्वच्छ राजनंादगांव के अंतर्गत  स्वच्छता दीदीयों का सम्मान (डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण) करने वाली का सम्मान कार्यक्रम 19 अप्रैल को संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर मधुसूदन यादव  समेत शैंकी बग्गा,  राजा माखीजा, रानू जैन, आलोक श्रोती,  प्रिंयका कुंजरेकर, लेमिन यादव, रीना सिंन्हा, केवरा विजय राय, रविकांता मेश्राम, श्रृद्धनंद  गनवीर,  सालिकराम बनसोड, डॉ. दिवाकर रगंारी, डॉ. अंर्चना रंगारी, रश्मि साव, सीएल शुक्ला, डॉ. सतीश मेश्राम,  व अध्यक्षता एसके सहारे ने किया।
इस अवसर पर महापौर मधुसूदन यादव ने कहा भारत का संविधान भारत में ही नहीं पूरे विश्व में उत्कृष्ट है, आज हमें शपथ लेना चाहिए कि डॉ. बाबा साहेब के सपनों का भारत बनाना होगा, उनके बताए मार्गो पर चलना होगा। इस अवसर पर स्वच्छ भारत स्वच्छ छग कार्यक्रम के अंतर्गत को स्वच्छ करने वाली स्वच्छता  दीदीयों को बधाई देकर अपने हाथों से पुरस्कृत किया  तथा कार्यक्रम के आयोजको को बधाई दी। इस अवसर पर अन्य अतिथियों ने स्वच्छता दीदीयों के कार्य को प्रशंसा कर पुरस्कृत किया।   उक्त जानकारी एसके भालाधरे ने दी।
 


अन्य पोस्ट