राजनांदगांव

युगांतर के आधा दर्जन विद्यार्थियों का सीबीएसई 10वीं में श्रेष्ठ प्रदर्शन
20-Apr-2026 6:40 PM
युगांतर के आधा दर्जन विद्यार्थियों का सीबीएसई 10वीं में श्रेष्ठ प्रदर्शन

 सपनों को सच करने विद्यार्थी उत्साहित
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 20 अप्रैल।
सीबीएसई 10वीं बोर्ड के परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद युगांतर पब्लिक स्कूल में उत्साह का वातावरण बना हुआ है। 95 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले आधा दर्जन विद्यार्थियों ने अपने सपनों को सच करने उत्साहित नजर आए।

उल्लेखनीय है कि विद्यालय के छात्र ओजस श्रीवास्तव 98.2 प्रतिशत अंक अर्जित कर राजनांदगांव जिले में प्रथम रहे। उक्त विद्यार्थी ने अंग्रेजी में 90, संस्कृत में 100, मैथ्स में 99, साइंस में 100, सामाजिक विज्ञान में 100 तथा आईटी में 100 अंक अर्जित किए। इनके अलावा यशस्वी रात्रे 97.4 प्रतिशत ने अंग्रेजी में 93, संस्कृत में 99, मैथ्स में 95, साइंस में 97, सामाजिक विज्ञान में 99 तथा आईटी में 99 अंक अर्जित किए।
संगम संजय संभरकर 97.4 प्रतिशत ने अंग्रेजी में 99, हिंदी में 95, मैथ्स में 95, साइंस में 95, सामाजिक विज्ञान में 99 तथा आईटी में 99 अंक अर्जित किए। ईशानवी सारडा 96.8 प्रतिशत ने अंग्रेजी में 96, संस्कृत में 97, मैथ्स में 91, साइंस में 93, सामाजिक विज्ञान में 100 तथा आईटी में 98 अंक अर्जित किए। श्रेष्ठ चतुर्वेदी 96.6 प्रतिशत ने अंग्रेजी में 100, हिंदी में 96, मैथ्स में 96, साइंस में 93, सामाजिक विज्ञान में 98 तथा आईटी में 91 अंक अर्जित किए। सक्षम जैन 95.6 प्रतिशत ने अंग्रेजी में 99, हिंदी में 93, मैथ्स में 93, साइंस में 91, सामाजिक विज्ञान में 94 तथा आईटी में 99 अंक अर्जित कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।
ओजस श्रीवास्तव ने बताया कि वे भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर से प्रेरणा लेकर इंडियन फॉरेन सर्विस में अपना कॅरियर बनाना चाहते हैं। ईशानवी सारडा ने बताया कि वे नीट परीक्षा के माध्यम से चिकित्सा क्षेत्र में अपना कॅरियर बनाना चाहती है।

सक्षम जैन ने बताया कि उनकी इस शानदार सफलता के पीछे उनके माता-पिता, गुरुजन तथा प्राचार्य का असीम योगदान है। वे भविष्य में इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कॅरियर बनाना चाहते हैं। संगम संजय संभरकर के पालक ने बताया कि युगांतर के हॉस्टल में पढ़ाई का अत्यंत अच्छा वातावरण रहता है। संगम भविष्य में जेईई परीक्षा के माध्यम से इंजीनियरिंग के क्षेत्र में अपना कॅरियर बनाना चाहते हैं। श्रेष्ठ चतुर्वेदी ने बताया कि वे नीट के माध्यम से हृदय रोग विशेषज्ञ बनना चाहते हैं। 
 


अन्य पोस्ट