राजनांदगांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 20 अप्रैल। खैरागढ़ पुलिस ने दो गांवों में दबिश देकर आधा दर्जन जुआरियों को रंगेहाथ पकड़ा। पुलिस ने जुआरियों से नगदी भी जब्त किया है। पुलिस के हत्थे चढ़े ज्यादातर जुआरी युवा है। पुलिस ने जुआ खेलते पकड़ाए युवको पर कार्रवाई की है।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने खैरागढ़ जिले के हरडंडा और कृतबांस गांव के नदी किनारे जुआ खेल रहे युवकों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि दोनों गांव में जुआ खेलने की खबर पुलिस को मुखबिर के जरिए मिली थी। इसके बाद हरडंडा में तीन युवकों प्रेमदास मारकंडे, दीपक मारकंडे और सुरेन्द्र मारकंडे को जुआ खेलते पकड़ा। तीनों के पास 13 सौ नगद और ताश पत्ती पुलिस ने जब्त किया। इसके बाद दूसरे गांव कृतबांस के नदी किनारें के पेड़ के नीचे जुआ खेल रहे जुआरियों को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। बताया जाता है कि पुलिस ने त्रिलोक निषाद, रोशन पटेल, देवव्रत वर्मा, राजेन्द्र पटेल और अविनाश पटेल के पास से तकरीबन 28 सौ रूपए बरामद किया । सभी आरोपियों के विरूद्ध जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई हुई।


