राजनांदगांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 20 अप्रैल। अवैध रूप से शराब बिक्री के लिए परिवहन करते 4 आरोपियों को लालबाग पुलिस ने गिरफ्तार कर कार्रवाई की। वहीं 3 आरोपियों का कृत्य जमानती जुर्म का होने पर उनको जमानत मुचलका पर रिहा किया गया। वहीं एक आरोपी का कृत्य अजमानती जुर्म का होने पर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया। पुलिस ने 4 आरोपियों से कुल 103 पाव आईकॉन प्रीमियम व्हीस्की अंग्रेजी शराब एवं 1 मोटर साइकिल जब्त किया।
मिली जानकारी के अनुसार 18 एवं 19 अप्रैल को मुखबिर से सूचना पर अवैध रूप से शराब बिक्री हेतु परिवहन कर रहे था। थाना लालबाग क्षेत्र के अलग- अलग स्थानों व समय पर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर शराब रेड कार्रवाई करते मौके पर घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा गया तथा आरोपियों के कब्जे से कुल 103 पाव आइकॉन प्रिमियम व्हिस्की शराब कीमत लगभग 12360 एवं 1 नग मोटर साइकिल कीमती 50 हजार रुपए को जब्त कियाग या।
एक आरोपी के विरुद्ध 34(2) एवं 03 आरोपी के विरुद्ध 34(1) आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते गिरफ्तार किया गया। 3 आरोपियों का कृत्य जमानती जुर्म का होने पर उनको जमानत मुचलका पर थाना से रिहा किया गया है तथा 01 आरोपी का कृत्य अजमानती जुर्म का होने पर गिरफ्तारी की सूचना विधिवत उसके परिजन को दिया गया है तथा गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में न्यायिक रिमांड पर पेश कर जेल वारंट पर जेल दाखिल किया गया ।


