राजनांदगांव

महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष बनीं तीजन
19-Apr-2026 11:21 PM
महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष बनीं तीजन

राजनांदगांव, 19 अप्रैल। मानिकपुरी पनिका समाज के महिला प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव रविवार को प्रजातांत्रिक ढंग से सम्पन्न हुआ। प्रदेश अध्यक्ष के लिए छग के सभी संभाग व जिला मुख्यालयों में समाज की महिलाओं द्वारा उत्साहपूर्वक मतदान कर अपने समाज की महिला मुखिया का चुनाव किया गया।
मानिकपुरी समाज की प्रदेश अध्यक्ष के लिए पंचकोण्ीय संघर्ष में अंबागढ़ चौकी क्षेत्र की भाजपा नेत्री तीजन माानिकपुरी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज कर अपने क्षेत्र एवं नवीन जिला का गौरव बढ़ा दिया। तीजन मानिकपुरी अंबागढ़ चौकी ब्लाक के ग्राम सोनसायटोला क्षेत्र से पूर्व में जनपद सदस्य भी रह चुकी है और वर्तमान में वह भाजपा की महिला प्रकोष्ठ में प्रमुख पदाधिकारी के रूप में कार्यरत है। तीजन के समाज के महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर समाज के स्थानीय पदाधिकारी सुकृतदास, मानिक मानिकपुरी, बिसाहूदास, मनोहरदास, गोविंददास, साहेबदास, शंकरदास सहित समाज के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।


अन्य पोस्ट