राजनांदगांव

चाकू-डंडा से मारपीट, आरोपी गिरफ्तार
18-Apr-2026 5:29 PM
चाकू-डंडा से मारपीट, आरोपी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 18 अप्रैल।
शंकरपुर में चाकू-डंडा से मारपीट करने वाले आरोपी एवं विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने गिरफ्तार किया।  आरोपी एवं विधि से संघर्षरत बालक के विरूद्ध बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई कर जेल एवं बाल सुधारगृह भेजा गया।

मिली जानकारी के अनुसार बीते दिनों प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी अपने दोस्त के साथ चिखली से शंकरपुर जा रहा था कि बजरंग चौक झरना के पास आरोपी अमन डोंगरे, विधि से संघर्षरत बालक तथा 01 अन्य आरोपी के साथ पुरानी रंजीश को लेकर गाली-गलौज कर जान से मारने की नियत से लकड़ी के डंडा से मारपीट कर प्रार्थी के दोस्त को चाकू से वार कर घायल कर दिया। रिपोर्ट पर धारा 296, 351(2), 115(2), 109(1), 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध किया गया। चौकी चिखली पुलिस द्वारा टीम तैयार कर आरोपियों के छिपने के स्थानों में दबिश दिया, जो घटना के बाद से गौरीनगर आउटर में छिपे होने की सूचना पर चारों तरफ  से घेराबंदी कर आरोपी अमन डोंगरे उर्फ  अमन  उम्र 18 साल 3 माह साकिन दानेन्द्र किराना दुकान के पास शंकरपुर वार्ड नं. 10 एवं विधि से संघर्षरत बालक को घेराबंदी कर पकड़ा गया।
आरोपी एवं विधि से संघर्षरत बालक से पूछताछ कर मेमोरेण्डम कथन लिया गया, जो आरोपी एवं विधि से संघर्षरत बालक द्वारा अपराध करना स्वीकार किया और घटना में प्रयुक्त डंडा को जब्त कराया। आरोपी एवं विधि से संघर्षरत बालक को विधिवत गिरफतार कर न्यायालय में पेश कर आदेशानुसार जेल दाखिल किया गया एवं विधि से संघर्षत बालक को संरक्षणात्मक अभिरक्षा मे बाल सुधारगृह भेजा गया। आरोपी के विरूद्ध पूर्व में भी मारपीट का मामला दर्ज है।
 


अन्य पोस्ट