राजनांदगांव
घर-घर पहुंचे मोनू बहादुर सिंह
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 17 अप्रैल। अंत्योदय की योजना और समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे इस उद्देश्य को पूरा करने भारतीय जनता पार्टी लगातार संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के माध्यम से जन-जन तक पहुंच रही है। भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर भाजपा के ‘गांव चलो, शहर चलो, बूथ चलो अभियान’ के तहत जिला भाजपा व प्रदेश युवा मोर्चा के निर्देशानुसार भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री मोनू बहादुर सिंह बीते दिनों भाजपा उत्तर मंडल के वार्ड
नंबर 44 और दक्षिण मंडल के वार्ड नंबर 35 पहुंचे।
उन्होंने कहा कि भाजपा का एकमात्र लक्ष्य है कि राजनीति से परे हर एक व्यक्ति तक उन योजनाओं का लाभ पहुंचे, जो जनहित के लिए बनाया गया है। समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाकर उनके जीवन को सरल बनाना ही संगठन का लक्ष्य है और इसके लिए पार्टी का हर व्यक्ति जन-जन तक पहुंच रहे हैं।
उन्होंने केंद्र एवं राज्य की भाजपा सरकार से लाभान्वित हितग्राहियों को अभिनंदन पत्र देकर उनका सम्मान किया गया एवं आम जनता से जुड़े अन्य लाभकारी योजनाओं के विषय में उन्हें विस्तार से जानकारी देकर अवगत कराया । सबके साथ सबका विकास के नारे को चरितार्थ करने की बात कहते मोनू बहादुर ने इस दौरान बूथ कमेटी के सदस्यों का सम्मान भी किया। इस दौरान वार्ड नं. 35 में गोलू गुप्ता, दिलेश्वर साहू, प्रखर श्रीवास्तव, अरुण साहू, दिनेश साहू, देवबती साहू, नितेश नायक व वार्ड न 44 में सेवक उइके, दुरेंद्र साहू, उज्जवल कसेर, जीवन चतुर्वेदी, रवि बंजारे, प्रमोद साहू, दशरथ सूर्यवंशी, अमित यादव, सूर्याप्रकाश श्रीवास्तव, पुन्नू चतुर्वेदी सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।


