राजनांदगांव

अशांति फैलाने वाला बदमाश गिरफ्तार
17-Apr-2026 4:30 PM
अशांति फैलाने वाला बदमाश गिरफ्तार

 3 नाबालिग भेजे गए सुधारगृह
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 17 अप्रैल।
अशांति फैलाने वाले बदमाश के विरूद्ध पुलिस ने कार्रवाई करते जेल भेज दिया। वहीं शंकरपुर में चाकू लहराकर डराने वाले 3 नाबालिगों पर धारा 25, 27 आम्र्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर बाल सुधारगृह भेजा गया।
मिली जानकारी के अनुसार एसपी अंकिता शर्मा के निर्देशन में एएसपी  कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे सतत अभियान के तारतम्य में बदमाश अंकित ठावरे 28 साल निवासी मोतीपुर द्वारा शराब पीकर वाद- विवाद कर शांति व्यवस्था भंग कर अप्रिय घटना घटित होने की संभावना पर बदमाश के विरूद्ध पृथक धारा 170, 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई कर न्यायालय राजनांदगांव पेश कर आदेशानुसार जेल दाखिल किया गया। इधर 15 अप्रैल को  चौकी चिखली क्षेत्र शंकरपुर में चाकू लहराकर लोगों में भय उत्पन्न कर रहे विधि से संघर्षरत 3 बालको को धारा 25, 27 आम्र्स एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई कर माननीय बाल न्यायालय पेश कर बाल संप्रेक्षण गृह राजनांदगांव भेजा गया।


अन्य पोस्ट