राजनांदगांव

रास्ता रोककर छेड़छाड़, दी जान से मारने की धमकी, आरोपी 10 दिन बाद गिरफ्तार
15-Apr-2026 3:41 PM
रास्ता रोककर छेड़छाड़, दी जान से मारने की धमकी, आरोपी 10 दिन बाद गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 15 अप्रैल।
रास्ता रोककर छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को घुमका पुलिस ने गिरफ्तार किया।
मिली जानकारी के अनुसार घुमका थाना क्षेत्र में बीते 30 मार्च को पीडि़ता अपने घर में थी, तभी आरोपी पीडि़ता/प्रार्थिया का पीछा करते उसके घर के बाहर आया और पीडि़ता को आरोपी चल मेरे साथ कहकर जबर्दस्ती करने लगा। पीडि़ता को गंदी-गंदी गाली-गलौज करते हाथ-बांह को पकडक़र जबर्दस्ती शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश करने लगा, जिसे मना करने पर पीडि़ता को जान से मारने देने की धमकी देने लगा।

पीडि़ता/प्रार्थिया घटना के संबंध में अपने परिजनों को बताई, उसके बाद पीडि़ता अपनी मां के साथ 31 मार्च को थाना घुमका में लिखित आवेदन पत्र दिया, जिस पर थाना घुमका द्वारा अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण महिला संबंधित होने से उक्त घटनाक्रम की सूचना वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दी गई, जिस पर प्रकरण को गंभीरता से लेते एसपी अंकिता शर्मा, एएसपी कीर्तन राठौर, अनुविभागीय पुलिस अधिकारी डोंगरगांव मंजूलता बाज के निर्देशन में थाना घुमका पुलिस द्वारा आरोपी की पातासाजी करते  ग्राम भठली थाना साल्हेवारा जिला केसीजी से पकड़ हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया, जिन्होंने घटनाकारित करना स्वीकार करने पर 14 अप्रैल को गिरफतार कर न्यायालय राजनांदगांव के समक्ष रिमांड हेतु पेश किया गया है।


अन्य पोस्ट