राजनांदगांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 12 अप्रैल। युगांतर पब्लिक स्कूल में विद्यालय के प्राचार्य मधुसूदन नायर के मार्गदर्शन में कला विभाग द्वारा छात्रावासी विद्यार्थियों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें जूनियर, मीडिल, सीनियर और गल्र्स हॉस्टल के विद्यार्थियों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया।
विद्यार्थियों ने जल संरक्षण तथा पृथ्वी की सुरक्षा विषय पर शानदार चित्र बनाए। इसी तरह विद्यार्थियों ने देवी-देवताओं के चित्र बनाकर अपनी धार्मिक आस्था और भक्ति को प्रकट किया। यही नहीं विद्यार्थियों ने प्राकृतिक दृश्यों के साथ-साथ प्रसिद्ध कॉमिक कैरेक्टर स्पाइडरमैन, डोरेमान और शक्तिमान के प्रभावकारी चित्र बनाकर खूब वाहवाही बटोरी।
यह चित्रकला प्रतियोगिता स्वतंत्र विषय पर आधारित रहीए जिसमें सभी विद्यार्थियों ने अपने मन मुताबिक विषय का चयन करके खूबसूरत चित्र बनाकर अपनी चित्रकला. प्रतिभा को उजागर किया।


