राजनांदगांव

हथरेल में कल कॅरियर गाईडेंस कार्यक्रम
11-Apr-2026 4:43 PM
हथरेल में कल कॅरियर गाईडेंस कार्यक्रम

राजनांदगांव, 11 अप्रैल। मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के ग्राम व सर्कल हथरेल स्थित गोंड़ समाज केन्द्र (सुवरबोड़) में कल 12 अप्रैल को सुबह 8 बजे से सांस्कृतिक, संवैधानिक एवं कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन समाज के युवाओं को भविष्य की राह दिखाने और सांस्कृतिक मूल्यों को सहेजने के उद्देश्य से किया जा रहा है। इस एक दिवसीय कार्यक्रम में कक्षा 8वीं, 10वीं, 12वीं सहित महाविद्यालयीन और स्नातकोत्तर स्तर के छात्र-छात्राओं के लिए विशेष करियर काउंसलिंग सत्र आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में केवल छात्र ही नहीं, बल्कि समाज के प्रबुद्धजन, महिला वर्ग, पुरुष वर्ग और कर्मचारी वर्ग भी शामिल होकर संवैधानिक अधिकारों और सामाजिक उत्थान पर चर्चा करेंगे।  कार्यक्रम में अतिथि के रूप में  तुकाराम कोर्राम, श्याम सिंह कौड़ो, चंद्रेश ठाकुर, अरविंद कुमार गोटे, लखन सोरी, शिव कलामे, पुरणसिंह कुमोटी, धरमुराम किंरगे, केजुराम बोगा, भावसिंह कुमोटी, रैयसिंग सोरी, सुखराम तुलावी, प्रेमलाल मंडावी, दिनेश कुमार धुर्वे, रेशम नुरेटी, शेषराम धुर्वे, जेआर कोरचे, मन्ने मंडावी, धनसिंह कुंजाम, कृष्ण कुंजाम, सीताराम उपस्थित रहेंगे।


अन्य पोस्ट