राजनांदगांव

पुलिस ने बैंकों में चलाया जांच अभियान
11-Apr-2026 4:28 PM
पुलिस ने बैंकों में चलाया जांच अभियान

सुरक्षा व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 11 अप्रैल।
खैरागढ़ जिले में पुलिस ने सभी बैंकों में क्रमवार सुरक्षा एवं निगरानी चेकिंग अभियान शुरू किया है। इसी कड़ी में पुलिस अधिकारयिों ने विभिन्न बैंक शाखाओं का निरीक्षण कर सुरक्षा मानकों की विस्तृत समीक्षा की तथा बैंक प्रबंधन एवं स्टाफ  को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने सुरक्षा मानकों की समीक्षा के अंतर्गत  प्रत्येक बैंक में सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। वहीं सुरक्षा निर्देशों का पालन, बैंकों को निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करने के निर्देश, सुरक्षा उपकरणों की जांच, सीसीटीवी कैमरे, अलार्म सिस्टम, सुरक्षा गार्डों की तैनाती एवं अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं की विस्तृत जांच,  सूचना आदान-प्रदान को बढ़ावा, बैंक अधिकारियों को किसी भी संदिग्ध गतिविधि, लेन-देन या व्यक्ति की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु जागरूक किया गया। साथ ही बैंक कर्मचारियों को बताया गया कि पुलिस के साथ समन्वय से अपराधों की रोकथाम एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सकती है।

इसके अलावा पुलिस ने एटीएम सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देश दिए। अभियान के दौरान पुलिस अधिकारियों द्वारा एटीएम उपयोग से संबंधित सुरक्षा उपायों की जानकारी दी गई। जिसमें विशेष रूप से एटीएम पिन को गोपनीय रखना,  लेन-देन के दौरान सतर्कता बरतना,  संदिग्ध व्यक्तियों या गतिविधियों की तुरंत सूचना देना,  ग्राहकों को सुरक्षित बैंकिंग व्यवहार के प्रति जागरूक करना बैंक स्टाफ  को निर्देशित किया गया कि वे ग्राहकों को एटीएम उपयोग के दौरान सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक करें। जिला पुलिस द्वारा बताया गया कि यह अभियान एक महत्वपूर्ण पहल है। जिसका उद्देश्य बैंक सुरक्षा को मजबूत बनाना, आपराधिक घटनाओं की रोकथाम करना एवं नागरिकों को सुरक्षित बैंकिंग वातावरण प्रदान करना है।


अन्य पोस्ट