राजनांदगांव

महापौर ने जीर्णोद्धार और निर्माण कार्य का लिया जायजा
11-Apr-2026 4:19 PM
महापौर ने जीर्णोद्धार और निर्माण कार्य का लिया जायजा

गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण करने दिए निर्देश
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 11 अप्रैल।
शहर में चल रहे विकास कार्य निरीक्षण की कड़ी में महापौर मधुसूदन यादव आयुक्त अतुल विश्वकर्मा समेत  टोपेन्द्र सिंह,  सावन वर्मा, संदीप बघेल,  कुलेश्वर धु्रव, मुकेश ध्रुव तथा निगम के तकनीकी  अधिकारियों के साथ यातायात नगर जीर्णोद्धार कार्य एवं मेडिकल कॉलेज रोड निर्माण कार्य का निरीक्षण कर कार्य गुणवत्ता के साथ समय सीमा में काम पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
सर्वप्रथम यातायात नगर जीर्णोद्धार कार्य का निरीक्षण कर महापौर श्री यादव उद्यान निर्माण कार्य देखकर कहा कि उद्यान में सभी आवश्यक सुविधाओं का समावेश हो, इसका ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि यातायात नगर पुराना होने के साथ-साथ जर्जर स्थिति में आ गया है। जिसके जीर्णोद्धार के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। शासन ने बजट प्रावधान किया और नगरीय प्रशासन विभाग की स्वीकृति अनुसार यातायात नगर का जीर्णोद्धार कराया जा रहा है। जिसके तहत रोड, नाली, पार्किंग स्थल मरम्मत कर डामरीकरण किया जाएगा तथा स्ट्रीट लाईट मरम्मत कर हॉईमास्क लाईट लगाई जाएगी।  सामुदायिक भवन, शौचालय की सुविधा के अलावा पानी की समुचित व्यवस्था की जाएगी।
महापौर ने कहा कि प्रवेश द्वार के आगमन एवं निर्गमन में गार्ड रूप का निर्माण कराना है, जल भराव स्थल का भरान कर पेवर ब्लाक लगाना है, डिवाईडर एवं रोड साईड रंगाई पोताई करना है। उन्होंने कहा कि शासन की मंशानुरूप यातायात नगर को दुरूस्त कर विकसित करना है। उन्होंने निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने कहा। आयुक्त ने कहा कि यातायात नगर जीर्णोद्धार कार्य में सभी कार्य चरणबद्ध रूप से किया जाए।

निर्माण में गति लाकर गुणवत्ता एवं समय-सीमा का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने  कहा कि निर्माण कार्य की सतत मानिटरिंग कर प्रतिमाह समीक्षा करें और उपयोगिता प्रमाण पत्र भेजना सुनिश्चित करें।
मेडिकल कॉलेज सडक़ निर्माण कार्य निरीक्षण के दौरान महापौर Ÿ ने कहा कि निर्माण कार्य में तेजी लाने श्रमिक बढ़ावे, समय-सीमा में कार्य पूर्ण हो जाए, इसके आधार पर कार्य करें तथा निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि उक्त कार्य का भी शासन बजट में स्वीकृति प्राप्त हुई थी। जिसके तहत रोड डामरीकरण कर दोनों ओर नाली का निर्माण किया जाना है तथा डिवाईडर निर्माण कर सेन्टर लाईट भी लगाना है। रोड निर्माण हो जाने से मरीजों तथा कॉलेज में पढऩे वाले विद्यार्थियो को इसका लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण विषय को ध्यान में रखकर इसका निर्माण तय सीमा मे किया जाए।
आयुक्त ने अधिकारियो से कहा कि नाली एवं डिवाईटर निर्माण में पानी की पर्याप्त तराई कराएं, नाली में पानी का बहाव सुचारू हो इसका विशेष ध्यान रखे, डामरीकरण के समय गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। निरीक्षण के दौरान यूके रामटेके, सुषमा साहू, तिलक राज ध्रुव सहित ट्रांसपोर्टर उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट