राजनांदगांव

मोबाइल से सट्टा, आरोपी गिरफ्तार
10-Apr-2026 5:17 PM
मोबाइल से सट्टा, आरोपी गिरफ्तार

मोबाइल, एटीएम व बाइक जब्त
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 10 अप्रैल। श
हर के चौपाटी के पास मोबाइल के माध्यम से सट्टा संचालित करने वाले आरोपी को बसंतपुर पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मोबाइल, आईफोन, एटीएम कार्ड तथा मोटर साइकिल समेत लगभग 3 लाख 80 रुपए का सामान जब्त किया।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एसपी अंकिता शर्मा के मार्गदर्शन तथा एएसपी कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के निर्देशन में अवैध शराब, सट्टा एवं मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 9 अप्रैल को बसंतपुर थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में टीम गठित कर मुखबिर की सूचना के आधार पर गौरवपथ चौपाटी के पास दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान आरोपी दीपक क्षत्रिय 29 वर्ष निवासी पुरैना पुलिस चौकी मुडिया मोहारा थाना डोंगरगढ़ को मोबाइल के माध्यम से सट्टा लिखते रंगे हाथों पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से 01 मोबाईल, 01 आईफोन, 09 नग एटीएम कार्ड तथा 01 मोटर साइकिल, नगदी 9800 रुपए जुमला कीमती लगभग 3 लाख 80 हजार रुपए जब्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना बसंतपुर में धारा 6, 7 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।


अन्य पोस्ट