राजनांदगांव

विश्व नवकार दिवस में युगांतर ने लिया भाग
10-Apr-2026 4:22 PM
विश्व नवकार दिवस में युगांतर ने लिया भाग

राजनांदगांव, 10 अप्रैल। युगांतर पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने विश्व नवकार दिवस पर विद्यालय के प्राचार्य मधुसूदन नायर के मार्गदर्शन में नवकार मंत्र का पाठ कर विश्व शांति का संदेश दिया। सकल जैन श्री संघ के सचिव, विद्यालय के चेयरमैन अजय सिंगी तथा सकल जैन श्री संघ के अध्यक्ष, विद्यालय के सेक्रेटरी विनय डड्ढा ने विश्व नवकार मंत्र दिवस की बधाई देते कहा कि विश्व में शांति और मानवता स्थापित करने के लिए नवकार मंत्र अहम भूमिका निभा रहा है। अहिंसा अहम परमो धर्मो के सिद्धांत और जीओ और जीने दो की नीति की विश्व को बहुत आवश्यकता है। इस मंत्र से इस सिद्धांत के स्थापना में बहुत मदद मिल रही है। उन्होंने इस बात के लिए हर्ष प्रकट किया है।


अन्य पोस्ट