राजनांदगांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 10 अप्रैल। भाजपा नेता अशोक चौधरी ने ईरान, अमेरिका और इजरायल युद्ध विराम पर पाकिस्तान की मध्यस्थता पर सवाल उठाते कहा कि केवल 24 घंटा के भीतर ही युद्ध विराम की कलई खुल गई है। वास्तव में यह युद्ध विराम अमेरिका की मजबूरी है, इसीलिए उसने अपने पि_ू पाकिस्तान को आगे कर मध्यस्थता का स्वांग रचाया है। वर्तमान युद्ध से अमेरिका घुटनों पर आ गया है।
इसराइल मजबूती से युद्ध कर रहा है, ईरान भी मजबूती से जवाब दे रहा है, लेकिन अमेरिका को खासतौर से राष्ट्रपति ट्रंप को अपने बड़ बोलेपन का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है, इसलिए दुनिया में कहीं पर भी जिस पाकिस्तान की विश्वसनीयता नहीं है, उसको आगे करके युद्ध विराम की घोषणा कर दी गई है, लेकिन इसके लिए ईरान ने अपने 10 सूत्रीय मांग इन्हें भेजा है। पाकिस्तान से हड़बड़ी में या अनजाने में लेबनान भी युद्ध विराम में शामिल रहेगा, यह लिख दिया गया है। जिससे अमेरिका और इसराइल नहीं मान रहा हैं, जिस कारण युद्ध विराम खटाई में पड़ गया है और पाकिस्तान अमेरिका बेनकाब भी हो गया है। ऐसे युद्ध विराम विश्व के हित में है, इसलिए इसराइल और अमेरिका को भी लेबनान पर बमबारी नहीं करने की शर्त मान लेना चाहिए। जिससे हार्मुज स्टेट का रास्ता सबके लिए खुल जाएगा और तेल गैस की कमी से जो देश जूझ रहे हैं, उनका संकट भी दूर हो जाएगा।


